पाठगत हल प्रश्न (NCERT IN- TEXT QUESTIONS SOLVED) NCERT पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 4) प्र० 1. निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगंध। उत्तर- कुर्सी, वायु, बादाम और नींबू पानी, पदार्थ के उदाहरण हैं क्योंकि इनका कुछ द्रव्यमान होता है और ये स्थान घेरते हैं। प्र० 2. निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है। उत्तर- गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही हमारे पास पहुँच जाती है क्योंकि तापमान बढ़ने पर गर्म खाने से निकलने वाली गैस की कणों की गति बढ़ जाती है, जिससे उसकी गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है तथा ठंडे खाने की महक की तुलना में विसरण तेजी से होता है। अर्थात् गर्म गैसों का विसरण ठंडी गैसों की तुलना में बहुत तेजी से होता है। प्र० 3. स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है? उत्तर- स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है, इससे पदार्थ के निम्न गुण प्रेक्षित होते हैं: (i) पानी के कणों के बीच की दूरी अपेक्षाकृत अधिक । होती है,

जिसके कारण पर्याप्त रिक्त स्थान होते हैं। (ii) जल के कणों के बीच आकर्षण बल कम होता है। प्र० 4. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं? उत्तर- पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं। (i) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होते है। (ii) पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं । (iii) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं। (iv) पदार्थ के कण बहुत ही छोटे होते हैं। NCERT पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 6) प्र० 1. किसी तत्त्व के प्रति इकाई आयतन के द्रव्यमान को घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करेंवायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई और लोहा। उत्तर- घनत्व बढ़ते हुए क्रम में वायु < चिमनी का धुआँ ( रुई ( जल < शहद ( चॉक र लोहा। प्र० 2. (a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए। (b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व। उत्तर (a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में अंतर को निम्न सारणी में दर्शाया गया है: